E Shram Card Kaise Banaye 2022 | ई श्रम कार्ड कैसे बनाये!

 

E Shram Card Kaise Banaye 2022 | ई श्रम कार्ड कैसे बनाये!



E Shram Card Kaise Banaye 2022 | श्रम कार्ड कैसे बनाये!

E Shram Card: भारत सरकार ने हाल ही में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगो के लिए एक कार्ड बनाने की घोषना की है। जिसे E Shram Card (ई श्रम कार्ड) कहा जाता है। ई श्रम कार्ड बनाने के उद्देश्य उन असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को आर्थिक रूप से तैयार करना है।

 

आज हम जानेगे की, आप घर बैठकर अपने मोबाइल कैसे से ई श्रम कार्ड बना सकते हैं? तो आइये जानते है, कैसे आप ई-श्रम कार्ड [E Shram Card] बना सकते है?

 

श्रम कार्ड क्या है? (What is E Shram Card)

जिस तरह आपका आधार कार्ड होता है, वैसे ही ये भी असंगठित क्षेत्र में काम करे रहे लोगो का पहचान पत्र है। संगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को पीएफ खाते में एक UAN नंबर आवंटित किया जाता है। ठीक उसी तरह अब असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को भी ई शर्म कार्ड के जरिये UAN नंबर आवंटित किया जाएगा। इस कार्ड में मजदूर लोग की पर्सनल जानकारी (जैसे नाम, पता, उम्र, सैक्षनिक योग्यता, स्किल्स एवं वह क्या काम करते है) होती है। यह कार्ड पुरे भारत वर्ष में मान्य है, और इस कार्ड में भी आधार कार्ड के जैसे ही 12 अंक होते है।

 

E Shram Card बनाने के क्या फायदे है? (Benefits of E Shram Card)

भारत सरकार की तरफ से गरीबो के लिए अब जो भी स्कीम लॉन्च की जाएगी उसका पैसा डायरेक्ट मजदूरों के UAN खाते में जामा हो जाएगा। इसके अलावा इस कार्ड के और भी बहुत सारे फायदे है, जिसकी जानकारी आप इस पोर्टल https://eshram.gov.in/ से ले सकते है।

 

ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है? (Who can get E Shram Card)

ऐसे मजदूर लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करे रहे हैं और जिनकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के बीच है, वो सभी लोग ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे लोग जो ईपीएफओ (EPFO) या ईएसआईसी (ESIC) के सदस्य है, ऐसे लोग यह कार्ड नहीं बना सकते है।

 

-श्रम कार्ड बनाते समय ये डाक्यूमेंट्स की होंगी जरुरत? (Which documents are required for E Shram Card)

 

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है

आधार कार्ड

मोबाइल नंबर

बैंक पासबुक

यदि आप एजुकेटेड है तो आपके लिए एजुकेशनल सर्टिफिकेट भी दे सकते हैं

 

आपके पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आपका एक मोबाइल नंबर जो आपके आधार और बैंक से लिंक हो ये 3 दस्तावेज चाहिए। क्योंकि पंजीकरण के समय आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिस की मदद से आप अपना E Shram कार्ड बना सकते हैं।

 

-श्रम कार्ड कैसे बनाये? (How to make E Shram Card)


इस कार्ड को आप आधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाकर खुद बनवा सकते हैं। आप निम्न चरणों का पालन करके आसान से ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।

 

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए Steps

 

Step:1 सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जायं।


E Shram Card Kaise Banaye 2022 | ई श्रम कार्ड कैसे बनाये!


Step:2 अब Self Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।


E Shram Card Kaise Banaye 2022 | ई श्रम कार्ड कैसे बनाये!


Step:3 अब आपको Mobile Number और Captcha Code डालकर send OTP पर क्लिक करना है।

Step:4 अब अपना आधार कार्ड नंबर डाल दे।


E Shram Card Kaise Banaye 2022 | ई श्रम कार्ड कैसे बनाये!


Step:5 ऑथेंटिकेशन के लिए अब आप Fingerprint / IRIS / OTP सेलेक्ट कर ले।

Step:6 अब अपने बैंक की डिटेल भरे।

Step:7 अब आप सबमिट कर दें।

Step:8 अब आपका ई-श्रम कार्ड जनरेट हो चुका है।


ये भी पढ़ें 

बजाज फिनसर्व का कार्ड कैसे बनवाएं?

कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

रातो रात अमीर कैसे बने?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ