गज़क कैसे बनती है?[How to make Gazak] गज़क बनाने का तरीका ,जानें, ठंड में गजक खाने के अनोखे फायदे, गजक खाने से दूर होती है कमजोरी,

गज़क कैसे बनती है? गज़क बनाने का तरीका  ,जानें, ठंड में गजक खाने के अनोखे फायदे, गजक खाने से दूर होती है कमजोरी,


सर्दियों के मौसम के साथ-साथ खानपान पूरी तरह बदल जाता है। इस मौसम में लोग गर्म और सीजनल चीजों पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। इस मौसम में एक और चीज है जो लोग बहुत ही चाव के साथ खाना बहुत ज्‍यादा पसंद करते हैं। वो है गजक।


गज़क कैसे बनती है?[How to make Gazak] गज़क बनाने का तरीका  ,जानें, ठंड में गजक खाने के अनोखे फायदे, गजक खाने से दूर होती है कमजोरी,

सर्दियों में गजक खाना किसको नहीं है पसंद? पर क्या आपने कभी सोचा है की गुड और तिल से बनी गजक को खाने से आपकी सेहत भी तंदुरूस्त रहती है।

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना। गजक खाने में तो लाजवाब होती ही है साथ ही आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

 

जानें, ठंड में गजक खाने के अनोखे फायदे [Benefits of Gazak]

 

#1 त्वचा के ल‍िए फायदेमंद [Beneficial for Skin]




तिल से बनी हुई गजक खाने से होते हैं आपकी त्वचा को बहुत फायदे। तिल में एंटीइन्फलेमेट्री गुण होते हैं जो चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटा नई कोशिकाओं का सृजन करती है। यह सर्दियों में रूखी और फटी त्वचा के लिए बेहद अच्‍छी होती है।

 

#2 कमजोरी दूर करें [Removes Weakness]




सर्दियों में गुड खाने का क्या महत्व है तो हम सब लोग हैं।गजक में गुड़ होता है जो ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार होता है। सर्दियों के मौसम में यह आपको जुकाम से बचाता है। वहीं तिल भी ऊर्जा बढ़ाने में मददगार है। यह तासीर में गर्म होता है और इसमें अच्छी मात्रा में गुड फैट होता है। गजक में सूखे मेवे भी डाले जाते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर भगाते हैं।

 

शरीर को करना है अंदर से मजबूत तो सर्दियों में बनाएं पिन्नी के लड्डू

#3 हड्डियों को मजबूत   करता है [Strengthens Bones]




कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए गजक एक बढ़िया स्‍त्रोत है, क्योंकि गजक तिल और गुड़ से बनती है। इनमें भरपूर मात्रा केल्शियम पाया जाता है, बता दें कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

 

#4 वजन कम करता है [Loose Weight]




तिल और गुड़ आपकी बॉडी वेट को भी कंट्रोल करता है। तिल और गुड़ शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ानें में मदद करता हैं. जिसके कारण सर्दियों में वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

 

#5 आयरन की कमी को पूरा करता है [Completes Iron Deficiency]




तिल में सिसामोलिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में काफी मददगार है। तिल के साथ साथ गुड भी आयरन की कमी को पूरा करता है। इसलिए एनिमिया के पेशेंट्स को गजक का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

#6 शरीर को गर्माहट मिलती है [Warms the Body]




गजक में फाइबर पाया जाता हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। तिल और गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है इसलिए सर्दियों में गजक खाने से ठंड कम लगती है।

 

तिल और गुड़ की गजक खाने से होने वाले अन्य लाभ [Other Benefits of Eating Gajak of Sesame and Jaggery]

 

1. सर्दियों में गजक औषधि का काम करती है।

2. गजक का सेवन अर्थराइटिस बीमारी से बचाता है।

3. तिल और गुड़ में मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है।

4. गजक के सेवन से लीवर भी स्वस्थ रहता है।

5. गजक में एंटी आक्सीडेंट्स होने से इम्युनिटी बढ़ती है।

6. गजक में आयरन की भी भरपूर मात्रा रहती है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा नहीं होता।

7. तिल और गुड़ से बनने वाली गजक से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

8. गजक खाने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।

9. गजक में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है।

10. सबसे अच्छा है यह है कि गजक खाने से सर्दियों में ऊर्जा बनी रहती है।

 

दोस्तो! आपको ये लेख कैसा लगा आप कमेंट कर के जरूरत बतायें। आपके कमेंट्स से हमें लिखने की प्रेरणा मिलती है।

 

Read more : 

गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए 7 असरदार आयुर्वेदिक उपाय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ