क्या आपकी आंखें भी धँसने लगी हैं, जानिये क्या है इसके कारण और उपाय, [Home Remedies for Sunken Eyes] |
धंसी हुई आंखों और गड्ढों के कारण और इलाज, आँखों के नीचे गड्ढे क्यों पड़ते हैं? आँखों के काले घेरे दूर कैसे करे? आंखें छोटी क्यों हो जाती है? आँखों को बडा कैसे करे? धंसी हुई आंखों का इलाज, आंखों के नीचे काले घेरे का उपाय [Causes and Treatment of Sunken Eyes and Pits]
आखों का अंदर
की और धँसना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। अक्सर लोगो की आँखों के नीचे काले
घेरे बनने लगे हैं। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। आइये आज हम इन्हीं कारणों
के बारे में जानेगे और साथ ही ये भी जानेगे कि कैसे आप अपनी धंसी हुई आँखों घर पर
ही उपचार कर सकते हैं।
जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपकी
आँखों के नीचे काले घेरे भी बढ़ने लगते हैं और साथ ही आपकी आँखे भी अंदर की और
धंसने लगती हैं। इसे संकेन आईज या हॉलो आईज भी कहा जाता है। इसमें आपको आँखों के पास
भारीपन लगता है साथ ही आपकी आँखे भी थकी थकी लगती हैं।
आंखों के धंसने के कई कारण हो सकते
हैं। लेकिन एक मुख्य कारण उम्र का बढ़ना है। आइये जानते हैं कि ये आंखें अंदर की
ओर क्यों धंसती हैं और इसका इलाज क्या है।
आखिर क्यों धंसती हैं आपकी आँखें [Why do your Eyes Sink after all]
आँखों का अंदर की धंसना ये कोई
बीमारी नहीं है। अगर आप अपनी नींद पूरी ले रहे हैं और साथ ही पानी भी पूरा पी रहे हैं।
फिर भी आपकी आँखे अंदर की और धंसी है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेकिन,
आपको डॉक्टर को ही दिखाना पड़ेगा ये जरूरी नहीं है। ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिनकी
वजह से ये समस्या होती है। ये कारण निम्नलिखित हो सकते हैं:
#1 एलर्जी के कारण [Due to Allergies]
एलर्जी के कारण [Due to Allergies]
अगर आपको भी स्किन एलेर्जी होती है तो फिर आपको भी ये समस्या हो सकती है। अक्सर देखा गया है की स्किन में एलेर्जी होने की वजह से आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और साथ ही आँखे भी अंदर की और धंसी हुई दिखती है।
#2 बढ़ती उम्र के कारण [Due to Increasing Age]
बढ़ती उम्र के कारण [Due to Increasing Age] |
अगर आपकी भी उम्र बढ़ने लगी है तो आँखों के नीचे के काले घेरे होना लाज़मी है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है तो त्वचा भी ढीली होने लगती है जिससे हड्डियों का उभार होने लगता है। इन सब की वजह से आपकी आँखों के नीचे खड्डे और आँखे अंदर की और धंसने लगती हैं। और पढ़ें (बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जाने जवाँ रहने के राज़)
#3 सूरज के गर्मी से [Due to Heat of the Sun]
सूरज के गर्मी से [Due to Heat of the Sun] |
ये तो हम सभी जानते हैं कि ज्यादा
देर धूप में रहने से आपकी त्वचा काली पड़
जाती है। साथ ही इससे आपकी आँखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। अगर आप सनस्क्रीम
को इस्तेमाल करें तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।
पानी की कमी से [Due to Lack of Water] |
ये समस्या अक्सर गर्मी के दिनों
में देखने को मिलती है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो आपको डिहाइड्रेशन
हो जाता है। इससे आपकी आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।
धंसी हुई आंखों का क्या है इलाज [What is the treatment of Sunken Eyes]
धंसी हुई आंखों के लिए घरेलू उपचार [Home Remedies for Sunken Eyes]
अगर हम घरेलू उपचार की बात
करें तो सबसे पहले आपको अपने पानी पीने की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी। जब भी आप बाहर जाएँ
तो सनस्क्रीम लगाएं। और सबसे जरूरी बात नींद पूरी लें। आप देखेंगे कि आपको धीरे
धीरे फर्क पड़ने लगा है।
धंसी हुई आंखों के लिए डॉक्टरी इलाज [Doctor’s treatment for Sunken Eyes]
अगर किसी को ज्यादा ही दिक्कत आ
रही हो और उसकी आँखे ज्यादा अंदर धंस रही हों तो आपको डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ेगी।
आजकल कॉस्टमेटिक सर्जरी भी की जाती है जिससे ये समस्या दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें:
0 टिप्पणियाँ