Benefits of Almonds: अब से रोज़ाना 5 बादाम का सेवन, बढ़ाएगा आपका यौवन , सर्दियों में बादाम खाने के लाजवाब फायदे,

Benefits of Almonds: अब से रोज़ाना 5 बादाम का सेवन, बढ़ाएगा आपका यौवन , सर्दियों में बादाम खाने के लाजवाब फायदे, 

सर्दियों में बादाम खाने के लाजवाब फायदे, सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या होता है? बादाम कब और कैसे खाना चाहिए? बादाम को पानी में भिगोकर खाने के फायदे, भीगे हुए बादाम खाने के क्या क्या फायदे हैं? [What is the Benefit of Almonds]

 

सर्दी हो या फिर चाहे गर्मियों का दिन बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अक्सर हम सुनते ही हैं कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है बादाम यादाश्त बढ़ाती है? बादाम एक प्राकृतिक, अनसाल्टेड और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है। दिन भर में एक तय लिमिट से अगर आप रोज़ाना बादाम कहते हैं तो आप कई बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। आईये जानते हैं बादाम खाने के क्या होते हैं अद्भुत फायदे?

 

बादाम खाने के फायदे [Benefits of Almonds]

बादाम खाना किसे पसंद नहीं है। पर क्या आप जानते हैं बादाम खाने का सही तरीका। चाहे सर्दी हो या गर्मी बादाम को हमेशा भिगोकर ही खाएं। भिगोकर खाने से ड्राई फ्रूट्स की वैल्यू बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बादाम के फायदे

 

पोषण से भरपूर [Full of Nutrition]

बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन इ, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा बादाम में प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। बादाम ही एक मात्र ड्राई फ्रूट्स है जिसमे सभी ड्राई फ्रूट्स से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है।

👉सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 फल

 

दिल के लिए है लाभदायक [Beneficial for the Heart]

बादाम में कई पोषक तत्व मोह्जूद होते हैं। बादाम में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो दिल के दौरे और हाई ब्लड प्रेशर को रोकने में सहायक है। एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग रोज़ाना बादाम कहते हैं उनके दिल की सेहत बादाम न खाने वालों से ज्यादा अच्छी होती है।

 

वजन नियंत्रण में सहायक [Help in Weight Control]

बादाम आपके शरीर का वजन नियंत्रण करने में सहायक होता है। बादाम में प्रोटीन और फाइबर होता है। अगर आप मुठी भर बादाम का सेवन करते हैं तो ये खुराक आपके लिए बहुत है। बादाम में मोह्जूद मैग्नीशियम आपका ब्लड शुगर कण्ट्रोल करता है। बादाम हमारे शरीर द्वारा अवशोषित की गयी कैलोरी को अवरुद्ध करने की क्षमता रखता है। इसे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है।

 

कोलेस्ट्रॉल को कम करे [Reduce Cholesterol]

दिल के मरीज़ों को हाई कोलेस्ट्रॉल के बारे ज्यादा अच्छे से पता होगा। जब भी आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो ये आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता। प्रतिदिन लगभग 40 ग्राम बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। साथ ही बादाम खाने से आपके शरीर की चर्बी भी कम होती है।

 

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है बादाम [Almonds are Rich in Antioxidants]

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। ये आपको तनाव से बचाने में मदद करता है। बादाम को नियमित खाने से आपको इसके सारे लाभ मिलते हैं।

 

विटामिन E का स्त्रोत [Source of Vitamin E]

बादाम में विटामिन इ भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन इ हम सभी जानते हैं हमारे लिए कितना महतवपूर्ण है। हमारी स्किन और बालों के लिए भी विटामिन इ बहुत जरूरी है। बादाम खाने से आपको विटामिन इ मिलता है जो कि खतरनाक बिमारियों जैसे अल्ज़ाइमर, हृदय रोगो में भी लाभदायक है।

 

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करे [Control Blood Sugar Level]

बादाम आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कण्ट्रोल में रखता है। बादाम में मैग्नीशियम पाया जाता है। शुगर के मरीज़ों में इन्सुलिन की कमी होती है और मैग्नीशियम से उनके इन्सुलिन में सुधार होता है। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह से आप बादाम खा सकते हैं।

 

आपकी यादाश्त बढ़ाये [Enhance your Memory]

ये तो हम सबको पता होगा कि बादाम खाने से आपकी यादाश्त बढ़ती है। अगर आप रोज़ाना सुबह उठकर रात में भीगे हुए 5 बादाम का सेवन रोज़ाना करते हैं तो आपकी यादाश्त भी तेज होने लगती है। बादाम में राइबोफ्लेविन और L- कार्निटाइन, पोषक तत्व होते हैं जो मस्तिष्क कोशिकाओं की वृद्धि में मदद करते हैं।

 

एनीमिया दूर करे [Cure Anemia]

बादाम आपके शरीर से एनीमिया को भी दूर करता है। जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काम होने लगती है तब एनीमिया की शिकायत होती है। बादाम का नियमित सेवन आपको इस परेशानी से दूर रख सकता है।

 

बादाम खाने के इतने सारे फायदे जानकार हमें यकीन है कि आप खुद को बादाम खाने से नहीं रोक पाएंगे। दोस्तों! आपको हमारा ये लेख कैसा लगा इसके बारे में जरूर कमेंट करके बताएं।


ये भी पढ़ें:

👉आँखों के नीचे से काले दाग कैसे हटाएं

👉क्या आप भी हैं गले की खराश से परेशान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ