पिम्पल्स होने पर कैसा घबराना, जब घर में ही है दवाख़ाना, जानिये कील मुहांसे दूर करने के घरेलु उपाय [Home remedies for Acne or Pimples]

 

पिम्पल्स होने पर कैसा घबराना, जब घर में ही है दवाख़ाना, जानिये कील मुहांसे दूर करने के घरेलु उपाय      [Home remedies for Acne or Pimples]

मुंहासों के निशान कैसे हटाएं? चेहरे पर मुंहासे हो तो क्या लगाना चाहिए? मुंह पर कील क्यों होती है? मुहासे एवं दाग जल्दी ठीक कैसे करें? चेहरे पर पिंपल हो जाए तो क्या करना चाहिए? घर पर प्राकृतिक रूप से पिंपल्स के निशान कैसे हटाएं? [How to remove Acne and Pimples at Home] [Why Acne and Pimples appears on Face]

 

आजकल की दौड़ भाग वाली ज़िंदगी में हम लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं आपके चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो के बारे में। कील मुहांसे होना आम बात है। ये तकरीबन हर इंसान को उसकी ज़िंदगी में कभी न कभी जरूर होते हैं। कील मुहांसे निकलने का भी अपना समय होता है। ज्यादातर कील मुहासे आपको युवा अवस्था में प्रवेश के समय ही निकट हैं। लगभग 12 से 14 वर्ष की आयु से ये निकलना शुरू होते हैं और लगभग 20 से 22 वर्ष तक निकलते रहते हैं।

 

पर, हर किसी को पिम्पल्स इतना लम्बा इफ़ेक्ट नहीं करते हैं। हाँ,किसी किसी को हो सकता है इनसे ज्यादा परेशानी हो। पर आप घबराएं नहीं , आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ घरेलू उपाए जिनसे आप अपने कील मुहांसे आसानी से घर पर ही ठीक कर सकते हैं।

 

कील मुहांसे होने पर क्या न करें [What not to do if you have Acne and Pimples]

 

#1 कील मुहांसो को न फोड़ें [Don't crack the Acne Nail or Pimples]

 

कील मुहांसो को न फोड़ें [Don't crack the Acne Nail or Pimples]


कील मुहांसे सबको ही बहुत बुरे लगते हैं। ऐसे में कुछ युवा कील के निकलते ही उसे फोड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके कील मुहांसे तो ठीक नहीं होंगे बल्कि आपको कील मुहांसे की जगह पर निशान पड़ जाते हैं और कभी कभी तो पिम्पल्स की जगह पर गहरे खडडे भी हो जाते हैं।
👉घर पर फेस पैक बनाना है कितना आसान


#2 चेहरे को स्क्रब न करें [Don't Scrub the Face]


चेहरे को स्क्रब न करें [Don't Scrub the Face]


कील मुहांसे होने पर चेहरे को स्क्रब बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे मुहांसे छिल जाते हैं और साथ ही बहुत दर्द भी बना रहता है। इससे ना तो आपको पिम्पल्स का सही इलाज मिल पाता है और न ही चेहरे की ठीक से सफाई हो पाती है।

 

कील मुहांसे होने पर क्या करें [What to do if you have Nail Acne or Pimples]

अगर आपके चेहरे पर कील मुहांसे हो गए हैं तो आप घबराएं नहीं ये बिलकुल सामान्य है। आप अपने चेहरे की अच्छे से सफाई करें। इसके लिए आप एक सच्चा फेस वाश ही इस्तेमाल करें। आईये जानते हैं कील मुहांसे दूर करने के कुछ घरेलु उपाय

 

# निम्बू और शहद का उपयोग [Use of Lemon and Honey]


निम्बू और शहद का उपयोग [Use of Lemon and Honey]


इसके लिए आप निम्बू को काटकर उसका रस एक कटोरी में निकालें, इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट चेहरे पर लगे रहने के बाद इसे आप साफ़ गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा आप नियमित कुछ हफ्ते करें। आप देखेंगे कि आपके पिम्पल्स काम होने लगे हैं।

👉जानें कौन सी विंटर फेस क्रीम है आपके लिए बेस्ट 

# टमाटर का फेस पैक [Tomato Face Pack]


टमाटर का फेस पैक [Tomato Face Pack]


एक कटोरी में दो चमच्च टमाटर का रस निकालें, इसमें एक चमच्च शहद और आधा चमच्च बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा आप नियमित करें जल्द ही आप अपने कील मुहांसो से छुटकारा पा लेंगे।

 

# हल्दी का फेस पैक [Turmeric Face Pack]


हल्दी का फेस पैक [Turmeric Face Pack]


इसके लिए आप एक चमच्च हल्दी पाउडर को दूध और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पिम्पल्स पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके सारे पिम्पल्स ठीक हो जायेंगे।

 

दोस्तों! आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी। इसके बारे में लिखना भूलें। अगर आपके पास भी है कोई घरेलु उपचार कील मुहांसों का तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ