सरसो का साग है पोषक तत्वों का खज़ाना, जानिए सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि [Amazing Benefits of Eating Mustard Greens]

 

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि




सरसो का साग है पोषक तत्वों का खज़ाना, जानिए सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि [Amazing Benefits of Eating Mustard Greens]

 

सर्दियाँ हम सभी को बहुत पसंद होती हैं क्योंकि सर्दियों में खाने पीने के लिए बहुत कुछ मिल जाता है। ऐसे में सर्दियों में हरी सब्जियों की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सर्दियाँ आते ही हर जगह हरी हरी सब्जियां आने लगती हैं। सर्दियों में पालक, बथुआ, मेथी, सरसो आदि साग भी बहुत आता है। हमारे उत्तर भारत में खासकर पंजाब और हरियाणा में तो सरसो का साग और मक्के की रोटी बहुत पसंद की जाती है। आज हम जानेंगे साग खाने के अद्भुत फायदे और इसे बनाने का सही तरीका। और पढ़ें बादाम खाने के आश्चर्यजनक फ़ायदे 

 

साग खाने के अद्भुत फ़ायदे [Amazing Benefits of Eating Mustard Greens]

 

#1 पोषक तत्वों से भरपूर [Rich in Nutrients]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि



सरसो का साग स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है। इसलिए इसमें सरसो के साथ पालक या फिर बथुआ भी मिलाया जाता है। इससे सरसो के साग में पोषक तत्व की मात्रा भी बढ़ जाती है। साग में फाइबर,प्रोटीन,विटामिन K, मैग्नीशियम,कैल्शियम ,विटामिन बी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। और पढ़ें सर्दियों कौन से फलों का सेवन है फायदेमंद 

 

#2 फाइबर का अच्छा सोर्स [Good Source of Fiber]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि


सरसो में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जोकि आपके हाजमे के लिहाज से बहुत उपयोगी है। अगर आप को कब्ज की समस्या रहती है तो फाइबर युक्त भोजन ही आपके लिए लाभदायक है। सरसो का साग हरी सब्जी में गिना जाता है। हमे वैसे भी हरी सब्जियों का सेवन खूब करना चाहिए। और पढ़ें अब घर बैठे ऐसे घटाए अपना वजन 

 

#3 वजन नियंत्रित करे [Control Weight]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि


सरसो में हाई फाइबर क़्वालिटी होने की वजह से ये आपके शरीर के मोटाबॉलाज़िम को नियंत्रित रखता है। इससे आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। और पढ़ें पिन्नी के लड्डू करते है आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग 

 

#4 कैंसर से बचाव [Cancer Prevention]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि


सरसो में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। जो हमे तनाव से मुक्त रखता है और खतरनाक कैंसर जैसी बीमारी से भी बचता है। और पढ़ें ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करना है बेहद आसान 

 

#5 महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा [Women get rid of pain during periods]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि


सरसो में विटामिन K भी पाया जाता है जो ब्लड सबंधी परेशानियों से बचाता है। एक रिसर्च के अनुसार अच्छी मात्रा में विटामिन K लेने से आपकी हड्डियों की कमजोरी और मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन नहीं होती है। और पढ़ें सर्दियों में क्या खाने से आपको परहेज करना चाहिए

 

सरसो के साग की रेसिपी [Sarso ka Saag Receipe]

सरसो के साग खाने के अद्भुत फ़ायदे और इसे बनाने की सही विधि


सरसो का साग हो और मक्के की रोटी तो फिर क्या कहने। आप भी ठण्ड में चाहती हैं सरसो का साग बनाना पर नहीं जानती हैं रेसिपी तो हम लेकर आये हैं आपके के लिए सरसो के साग की पूरी रेसिपी। सरसो का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

 

आवश्यक सामग्री [Ingredients for Sarso ka Sag Recipe]

सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम

पालक - 150 ग्राम

बथुआ - 100

टमाटर-250 ग्राम

हरी मिर्च- 2-3

अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा

सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून

घी - 2 टेबल स्पून

हींग- 2 - 3 पिंच

जीरा- 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच

मक्के का आटा- 1/4 कप

लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच

नमक- स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)

 

सरसो का साग बनाने की विधि [How to make Sarso ka Saag Recipe]

सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.

अब टमाटर,हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में बारीक पीसकर ग्रेवी तैयार करें। कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। 2 चमच्च तेल डालकर मक्के के आटा को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसे भुनने के बाद एक प्याली में निकल लें।

 

अब बाकि तेल को कढ़ाई में डालकर गरम करें। गरम तेल में हींग और जीरा दाल दें। हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर,टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डालकर , सभी मसालों  को अच्छे से भुने।

 

अब कुकर से साग के पत्ते निकालकर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब भुने हुए मसालों में पिसे हुए सरसो के पत्ते, भुना हुआ आटा आवश्यकता नमक और पानी मिलाकर अच्छे से चलाएं। सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आपका सरसो का साग तैयार है। सरसो का साग आप मक्के की रोटी, नान या चपाती किसी के साथ खाएं।

 

दोस्तों! अब जब भी आपको साग खाने का मन हो तो हमारी बताई गयी विधि से बनाएं और अपनी सेहत भी बनाएं। आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी। इसके बारे में कमेंट करके जरूर बताएं।


ये भी पढ़ें 

👉सर्दियों में कौन सी क्रीम लगाएं 

👉क्या आपको भी डार्क सर्कल्स करते हैं परेशान 

👉अब घर पर ही बनाएं आयुर्वेदिक फेस पैक 

👉फेसिअल करना है इतना आसान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ